सकारात्मकता और एनर्जी लेवल बढ़ाने का सबसे बड़ा उपाय- मूर्ति पूजा नमस्कार मित्रों, अपने ब्लॉग पर आज मेरी यह पहली पोस्ट है। बहुत दिनों से इच्छा थी कि अपने मन की बातें आप सबके साथ करूं। बातें वह, जो आपके और हमारे अंदर की हैं। जिन्हें करने की इच्छा सबकी होती है, लेकिन उतने बड़े दायरे नहीं मिल पाते। बातें वह, जो हमारे कई प्रश्नों के उत्तर भी देती हैं, लेकिन तब, जब हम आपस में बात करें। तो शुरुआत मेरे एक प्रिय विषय से-मूर्ति पूजा। यह एक ऐसी प्रक्रिया है जो मुझ जैसे करोड़ों लोगों के जीवन और ऊर्जा का आधार है। जो हमें भगवान के होने की स्पष्ट अनुभूति कराती है। इससे जो विश्वास मन में जागता है, वह हमें सकारात्मकता से भर देता है। सुबह से रात तक हम सभी अपने-अपने जीवन में बहुत सारी अनचाही और अप्रिय स्थितियों के बीच से निकलते हैं। जो कई बार हमारे जीवन पर स्थाई प्रभाव भी छोड़ती हैं। हम जब छोटे बच्चे होते हैं, तब जितना ऊर्जा से भरा निर्दोष और आनंद दाई जीवन हमारे पास होता है, क्या उसी जीवन को जीने का अधिकार हमें नहीं होना चाहिए? जरूर होना चाहिए, लेकिन जीवन की कठिनाइयों के बीच अपनी उस उर्जा को बचाए रख...