अभाव होने से स्तर नहीं गिर जाया करते
माना जाता है कि चरित्र और स्तर की पहचान अभाव में होती है।सही भी है। जब अभाव की आग जलती है, तभी सकारात्मकता, नैतिकता, दृढ़ता, चरित्र और व्यक्तित्व की उच्चता की परीक्षा होती है।इस आग में अगर ये सारे भाव जल गए तो समझिए अभी तक आप भ्रम में थे और अगर बच गए तो आप सही साबित होंगे।